मोबाइल स्लो होने से परेशान? इन 5 सेटिंग ने मेरे 4 साल पुराने फ़ोन को भी काफी ज्यादा फ़ास्ट बना दिया


अगर आपका फोन धीरे चल रहा है, अटक–अटक कर चल रहा है, या बिना क्लिक किए ही चलने लग जाता है तो यह 5 सेटिंग्स आपके फोन को फास्ट बनाने में काफी मदद करेगी और हां यह लगभग सभी ब्रांड के मोबाइल्स पर काम करता है सिवाय आईफोन।

मेरे पास भी जो फोन है वह 4 साल पुराना है और थोड़ा अटक रहा था तो मैने gemini और chatgpt के द्वारा दी गई हर सेटिंग्स को ट्राय किया पर उनमें से केवल 5 सेटिंग ही मेरे फोन को असली में थोड़ा फास्ट किया।

पर अगर आप यह चाहते हैं कि आपका फोन पूरे तरीके से नए जैसा हो जाए तो यह मुमकिन नहीं। भले ही आप दुनिया भर की सारी सेटिंग्स ट्राई कर लो आपका फोन नया नहीं हो सकता।

तो अब बिना समय गवाते हुए उन 5 सेटिंग्स को में बताता हूँ जिसने मेरे फोन को काफी तेज किया है:

1. एनीमेशन स्पीड कम करें (Reduce Animation Scale)
 यह सबसे असरदार सेटिंग है। इससे ऐप्स जल्दी खुलेंगे और बंद होंगे।  इसको आप अपने अनुसार बदल भी         सकते है।
  • सेटिंग्स में जाएं -> 'About Phone' पर जाएं -> 'Build Number' पर 7 बार टैप करें (Developer Options चालू हो जाएगा)।
  • Settings > System/Additional Settings > Developer Options में जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Window animation scale, Transition animation scale, और Animator duration scale को खोजें।
  • इन तीनों को 1x से घटाकर 0.5x पर सेट कर दें।
2. बैकग्राउंड प्रोसेस लिमिट करें (Limit Background Processes)
अगर आपका फोन कम RAM वाला है, या आपका फ़ोन लेग कर रहा है तो यह सेटिंग बहुत काम आएगी।
  • Settings > Developer Options में जाएं।
  • 'Background process limit' पर क्लिक करें।
  • इसे 'At most 4 processes' या 'No background processes' पर सेट कर दें।
3. स्टोरेज खाली करें (Clear Cache and Junk)
अपने फ़ोन का हमेशा कम से कम 15-20% स्टोरेज खाली रखें। ज्यादा स्टोरेज भरने से फोन धीमा हो जाता है। 
  • Settings > Storage/Storage Cleaner में जाकर फालतू फाइलें और कैशे (Cache) डिलीट करें।
  • Google Files ऐप का इस्तेमाल करके बेकार की फोटो, वीडियो और ऐप्स डिलीट करें।
4. ऑटो-सिंक बंद करें (Disable Auto-Sync)
बैकग्राउंड में डेटा सिंक होने से प्रोसेसर बिजी रहता है और बैटरी भी खत्म होती है।
  • Settings > Accounts/Users & Accounts में जाएं।
  • 'Auto-sync data' को बंद (OFF) कर दें।
5. लाइव वॉलपेपर और विजेट्स हटाएं (Remove Live Wallpapers & Widgets)
होम स्क्रीन पर चल रहे लाइव वॉलपेपर और विजेट्स रैम और बैटरी का उपयोग करते हैं।
  • लाइव वॉलपेपर की जगह सिंपल वॉलपेपर का उपयोग करें।
  • काम न आने वाले विजेट्स (Weather, News) को स्क्रीन से हटा दें।
  • लाइव वॉलपेपर और विजेट्स हटाएं स्क्रीन पर फालतू की भीड़ दिखाता है और काफी बैटरी भी यूज़ करता है।
बोनस टिप: अपने फोन को हफ्ते में कम से कम एक बार रीस्टार्ट (Restart) जरूर करें, इससे रैम खाली हो जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post